बजट सत्र खत्म होने और कर्नाटक चुनाव के तुरंत बाद केंद्र सरकार के इशारे पर तेल कंपनियों ने डीजल के दाम एक रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं।
नई कीमतें शुक्रवार आधी रात से लागू हो गई हैं। अब दिल्ली में एक लीटर डीजल की कीमत 48.67 रुपये से बढ़कर 49.69 रुपये हो गई है।
डीजल के नियंत्रण मुक्त होने के बाद पहली बार कीमतों में करीब एक रुपये का इजाफा किया गया है। तेल कंपनियों का कहना है कि अप्रैल और मई में डीजल बिक्री पर बढ़े हुए घाटे को आंशिक रूप से संतुलित करने के लिए यह बढ़ोतरी की गई है।