फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल, एलपीजी के दाम बढ़ाने पर निर्णय शीघ्र

Fri, 11 Jan 2013 11:19 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डीजल और एलपीजी के दाम बढ़ाने के प्रस्ताव पर जल्द ही केंद्र सरकार की मुहर लग सकती है। पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली ने शुक्रवार को कहा कि ईंधन मूल्य में इजाफे के साथ सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की संख्या बढ़ाने का निर्णय यथाशीघ्र लिया जा सकता है। इस बाबत केलकर समिति की सिफारिशों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


सरकार राजकोषीय घाटा कम करने के लिए तमाम विकल्पों पर ध्यान दे रही है। साथ ही सियासी नफा-नुकसान को देखते हुए रसोई गैस की संख्या बढ़ाने की संभावनाएं भी तलाशी जा रही है। हालांकि सरकार के भीतर ईंधन मूल्य वृद्धि पर पूरी तरह से सहमति अभी नहीं बन सकी है। हालांकि सूत्र बताते हैं कि राजनीतिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति जल्द इस मामले पर निर्णय ले सकती है।

माना जा रहा है कि बाजार मूल्य से कम कीमत पर डीजल और एलपीजी की बिक्री से सरकार को मौजूदा वित्त वर्ष में करीब 1,60,000 करोड़ का नुकसान हो सकता है। इसलिए डीजल के दाम चार रुपये प्रति लीटर और रसोई गैस 100 रुपये प्रति सिलेंडर तक बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है। वहीं, केरोसिन की कीमत भी दो रुपये प्रति लीटर तक बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन


पेट्रोलियम मंत्रालय के सूत्र बताते हैं कि रियायती रसोई गैस सिलेंडर की संख्या बढ़ाने पर वित्त मंत्रालय सहमत नहीं है। वित्त मंत्रालय ने साफ कहा है कि अतिरिक्त सब्सिडी बोझ को सरकार उठाने की स्थिति में नहीं है। इसलिए एलपीजी की कीमतों में इजाफा कर रसोई गैस सिलेंडर की संख्या बढ़ाने का विकल्प तलाशा गया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें