फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने की मांग बढ़ी, जानिए आज का भाव

विज्ञापन
विज्ञापन
सीजनल मांग में तेजी से घरेलू सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी रही। सोने के भाव 210 रुपये उछलकर 27,280 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए।
विज्ञापन


औद्योगिक मांग की मजबूती से चांदी भी 960 रुपये की बढ़त लेकर 39,250 रुपये प्रति किलो पर दर्ज की गई। सराफा कारोबारियों का कहना है कि सीजनल मांग के चलते ज्वेलर्स और स्टाकिस्टों की तरफ से खरीदारी का रुझान बने रहने के चलते सोने-चांदी में तेजी का रुख है। इसके अलावा, इक्विटी बाजार से फंड का हस्तांतरण बुलियन की तरफ होने से भी कीमतें तेज हुईं।
विज्ञापन

चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी

दूसरी ओर, सिंगापुर में सोने के भाव 0.4 फीसदी ऊपर 1,203.02 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज किए गए। चांदी भी 0.3 फीसदी ऊपर 17.39 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई।

घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी का असर सिक्कों के भाव पर भी हुआ। सोने की आठग्रामी गिन्नी के भाव 50 रुपये ऊपर 24,150 रुपये प्रति हो गए।

वहीं, चांदी सिक्कों में 1,000 रुपये की तेजी रही। चांदी सिक्का लिवाली 68,000 और बिकवाली 69,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर दर्ज किए गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें