फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वेलरी और निवेश के लिए बढ़ी सोने की मांग

Thu, 16 May 2013 10:47 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
देश में जनवरी से मार्च 2013 के दौरान सोने की मांग में 27 फीसदी का इजाफा हुआ है। इस दौरान कुल 256.5 लाख टन सोने की मांग आई है। जबकि इसी अवधि में साल 2012 के दौरान सोने की मांग 202.1 लाख टन रही थी।
विज्ञापन


सोने के मांग में यह इजाफा ज्वेलरी उपयोग के साथ-साथ निवेश के उद्देश्य से आई मांग की वजह से हुआ है।
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की ताजा रिपोर्ट के अनुसार भारत में सोने के प्रति लोगों में खासी मांग रही है।

शादियों, उत्सव के साथ-साथ लोग इसे एक सुरक्षित निवेश के रूप में देखते हैं। जिसे देखते हुए सोने की मांग में आगे भी तेजी रहने की संभावना है।

काउंसिल की रिपोर्ट के अनुसार जनवरी से मार्च के दौरान कीमत के आधार पर सोने की मांग में 32 फीसदी का इजाफा हुआ है। जो कि साल 2012 के 55,148.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 72,899.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

बृहस्पतिवार को वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की पहली तिमाही के लिए गोल्ड डिमांड ट्रेंड्स रिपोर्ट-2013 को जारी करते हुए काउंसिल के मैनेजिंग डायरेक्टर सोमसुंदरम पीआर ने कहा कि भारत में ज्वेलरी और निवेश दोनों के लिए सोने की मांग जारी रहेगी।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार जनवरी से मार्च के दौरान ज्वेलरी के रुप में गोल्ड की मांग 15 फीसदी बढ़कर 159.5 टन तक पहुंच गई है। जबकि निवेश के लिए सोने की मांग 52 फीसदी बढ़ी है। जो कि 97 टन तक पहुंच गई है।

चीन में रही सबसे ज्यादा सोने की मांग
साल 2013 की पहली तिमाही में सबसे ज्यादा सोने की मांग चीन में रही है। इस अवधि में चीन में कुल 294 लाख टन सोने की खपत हुई है। जो कि इसी अवधि में पिछले साल के मुकाबले 20 फीसदी ज्यादा है। चीन और भारत की मांग से ही दुनिया में ज्वेलरी के लिए सोने की खपत में 12 फीसदी का इजाफा हुआ है।

सिक्के और छड़ों की मांग भारत में सबसे ज्यादा
दुनिया में सबसे ज्यादा सोने के सिक्कों और छड़ों की मांग में बढ़ोतरी भारत में हुई है। जनवरी से मार्च के दौरान भारत में 52 फीसदी मांग की बढ़ोतरी हुई है। वहीं चीन में 22 फीसदी की बढ़ोतरी रही है। यानी भारत में लोग सोने में ज्यादा निवेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें