फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना लगातार तीसरे दिन लुढ़का, चांदी उछली

Sat, 01 Dec 2012 09:31 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय कारोबार में सोने की कीमत में गिरावट के चलते दिल्ली सर्राफ बाजार में पीली धातु 270 रुपये प्रति दस ग्राम उतर गई जबकि औद्योगिक मांग निकलने से चांदी 700 रुपये उछल गई। स्थानीय सर्राफा बाजार में सोने में गिरावट का सिलसिला लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा और यह 31,830 रुपये प्रति ग्राम के कीमत पर आ गया। इस तरह सोना पिछले तीन दिनों में 1,445 रुपये प्रति दस ग्राम गंवा चुका है जबकि मंगलवार को यह 32975 रुपये प्रति दस ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था।
विज्ञापन


औद्योगिक मांग के मजबूती पकड़ने से चांदी के भाव 700 रुपये चढ़कर 63500 रुपये प्रति किलो दर्ज किए गए। कारोबारियों के मुताबिक अमेरिका और यूरोप में वित्तीय संकट से निकलने के प्रयासों को लेकर बनी अनिश्चितता सोना पर दबाव बना रही है। लंदन में पिछले दिवस सोने के भाव 1711.30 डालर प्रति औंस पर रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें