फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरबीआई ने नहीं किया ब्याज दरों में बदलाव

Tue, 05 Aug 2014 01:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आरबीआई की नई नीति से सस्ते दर पर कर्ज पाने की आशा रखने वालों के लिए मायूसी हाथ लगी है।
विज्ञापन


आरबीआई ने अपनी ताजा मौद्रिक नीति की समीक्षा पेश करते हुए किसी भी प्रकार के ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किए हैं।

आरबीआई ने अपनी मौजूदा रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। साथ की बैंकों के लिए सीआरआर में भी कोई बदलाव बदलाव नहीं किया गया है।

हालांकि अर्थशास्त्रियों को इस बात का अनुमान पहले से ही था कि आरबीआई अपनी मौद्रिक नीति में मुश्किल ही कोई बदलाव करेगा।

इस समय रेपो रेट 8.0 फीसदी के स्तर पर है। रिवर्स रेपो रेट 7.0 फीसदी पर है। इसी तरह नगद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) 4.0 फीसदी पर है। वहीं थोक मूल्य सूचकांक इस समय 7.3 फीसदी के स्तर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंकर्स को अब बजट वर्ष की चौथी तिमाही की आर्थिक नीति पर उम्मीद है कि नवंबर में थोक मूल्य सूचकांक में कमी आ सकती है, जिससे आरबीआई के लिए अगली नीति में कर्ज सस्ता करने की राह आसान हो सकती है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें