एमसीएक्स स्टॉक एक्सचेंज (एमसीएक्स-एसएक्स) ने संयुक्त राष्ट्र संघ के सस्टेनेबल स्टॉक एक्सचेंजेज (एसएसई) के साथ दीर्घावधि निवेश, पर्यावरण में सुधार, सामाजिक एवं कॉरपोरेट गवर्नेंस डिसक्लोजर और इन एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध कंपनियों के प्रोत्साहन के लिए स्वैच्छिक प्रतिबद्धता करार किया है।
इस करार से एमसीएक्स-एसएक्स अब संयुक्त राष्ट्र के एसएसई के छह दूसरे एक्सचेंजों के साथ वैश्विक लीग में शामिल हो गया है। एमसीएक्स-एसएक्स के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ जोसफ मैसी के मुताबिक एमसीएक्स-एसएक्स की इस पहल से बाजार के समावेशी विकास और स्टॉक एक्सचेंजों में पारदर्शिता आएगी।