फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिज्म साइबरसॉफ्ट ने लांच किया पर्सनल इन्वेस्टमेंट सॉफ्टवेयर

Mon, 16 Mar 2015 11:21 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइनेंसियल इंटरमीडियरीज को सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली कंपनी प्रिज्म साइबरसॉफ्ट ने एक क्लाउड आधारित पर्सनल इन्वेस्टमेंट और अकाउंटिंग आधारित सॉफ्टवेयर अबाकस लांच करने की घोषणा की है।
विज्ञापन


इस सॉफ्टवेयर की मदद से उपभोक्ता कहीं भी कभी भी अपना इन्वेस्टमेँट पोर्टफोलियो का प्रबंधन आसानी से कर सकते हैं। यह सॉफ्टवेयर निवेशक के लिए माइक्रोसॉफ्ट के अज्योर क्लाउड प्लेटफार्म और एसक्यूएल 2014 सर्वर पर सालाना 600 रुपये शुल्क में उपलब्ध है।

इस मौके पर प्रिज्म साइबरसॉफ्ट प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ जयेश शाह ने कहा कि अबाकस इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो अकाउंटिंग और मॉनीटरिंग सिस्टम है।

सॉफ्टवेयर की मदद से निवेशक विभिन्न असेट क्लास जैसे इक्विटीज, डेरिवेटिव्स, म्यूचुअल फंडों और बैंक फिक्सड डिपॉजिट में अपनी  फाइनेंसियल असेट्स की निगरानी कर सकता है। सॉफ्टवेयर विभिन्न फाइनेंसियल स्टेटमेंट जैसे बैलेंश शीट और प्रॉफिट और लॉस अकाउंट भी निकालता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें