फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दांव पर लगी है बाजार की साख: सेबी

Wed, 19 Dec 2012 09:51 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार नियामक सेबी ने इस बात को लेकर चेताया है बड़ी संख्या में शेयरों के भाव उनकी लिस्टिंग की कीमतों से काफी नीचे आ जाने से खुदरा निवेशकों के मन में बाजार की कार्यप्रणाली और विश्वसनीयता को लेकर संशय पैदा हो रहा है। ऐसे में कहीं न कहीं बाजार की साख दांव पर लगी दिख रही है।
विज्ञापन


इसके साथ ही मौजूदा हालात पर चिंता जताते हुए सेबी ने निवेश बैंकरों (इनवेस्टमेंट बैंकरों) से कहा कि संशय के मौजूदा माहौल में उन्हें बाजार में शेयरों की कीमतों की पड़ताल की कोई प्रणाली विकसित करनी चाहिए। सेबी ने शेयरों के मूल्य निर्धारण के साथ आरंभिक सार्वजनिग निर्गम (आईपीओ) से जुड़ी घोषणाओं (डिस्क्लोजर) में और स्पष्टता और पारिदर्शिता लाने पर भी जोर दिया है।

सेबी के अध्यक्ष यूके सिन्हा ने हाल ही में बाजार में सूचीबद्ध हुए शेयरों के अपने लिस्टिंग प्राइज से काफी नीचे कारोबार करने को लेकर कहा कि अगर 2009 से 2012 के बीच आए ईश्यू के जरिये बाजार में लिस्ट हुए तकरीबन दो तिहाई शेयर आज बाजार की गिरावट के स्तर से भी नीचे पहुंच गए हैं, तो यह निश्चित रूप से यही संकेत करता है कि कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ी जरूर है, जबकि सौदों के रिकॉर्ड (कॉल ऑक्शन डाटा) दिखाता है कि कारोबार के दौरान किसी तरह की गड़बड़ियों में कमी आई है। उन्होंने कहा कि सेबी ने भी पाया है कि आईपीओ के कई मामलों में अपेक्षित सावधानियां नहीं बरती गई हैं। इनमें कई मामलों में घोषित की गई संपत्तियों का कोई अता-पता नहीं मिला, जबकि कई मामलों में तो इनकी घोषणा तक नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें