फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन-धन खातों व रुपे कार्ड वितरण में अंतर पाटें बैंक

Wed, 17 Dec 2014 08:55 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने बैंकों से कहा है कि वे प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत खुले खातों और खाताधारकों को आवंटित किए जा रहे रुपे कार्ड के बीच के अंतर को खत्म करें। जन-धन योजना के अंतर्गत 8.76 करोड़ से अधिक खाते खुल चुके हैं जबकि अब तक केवल 5.78 करोड़ रुपे डेबिट कार्ड ही जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


आधिकारिक बयान के अनुसार बैंक जमा और बचत के बारे में ग्राहकों को प्रोत्साहित और शिक्षित करने के लिए पासबुक और रुपे डेबिट कार्ड जारी करें। सभी बैंकों से कहा गया है कि वह जन-धन खातों और रुपे कार्ड वितरण के बीच के अंतर को जल्द से जल्द खत्म करें।

इस योजना की समीक्षा के दौरान वित्त मंत्रालय के संयुक्त सचिव अनुराग जैन के नेतृत्व में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए यह निर्देश बैंकों को जारी किए गए। शिकायतों का तीन दिन में निपटारा करने के लिए बैंकों को एक सिस्टम बनाने को भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें