फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CNG गाड़ी चलाते हैं तो अगले महीने से बचेंगे पैसे!

विज्ञापन
विज्ञापन
यदि आपके घर में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) का कनेक्शन है या आप सीएजनी से मोटर वाहन चलाते हैं तो आपके लिए यह अच्छी खबर है कि अगले महीने से इसके दाम में 10 फीसदी की कटौती के आसार हैं। इससे ताज ट्रेपेजियम क्षेत्र के उद्योग जगत में कल कारखाने चलाने वालों को भी फायदा होगा।
विज्ञापन


ऐसा इसलिए होगा क्योंकि आगामी एक अप्रैल से घरेलू प्राकृतिक गैस की कीमतों में 10 फीसदी से भी ज्यादा कमी के आसार हैं। हालांकि इससे ओएनजीसी एवं रिलायंस जैसी कंपनियों का राजस्व घट सकता है क्योंकि उनके गैस की कीमत घट जाएगी।

केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक अप्रैल से घरेलू गैस की कीमतों की समीक्षा होनी है और इसमें कमी के आसार हैं।
विज्ञापन

5.02 डॉलर हो सकती है नई कीमत

उन्होंने बताया कि भारत में उत्पादित गैस की कीमत तय करते वक्त अमेरिका के हेनरी हब, कनाडा के अलबर्टा, रूस और ब्रिटेन के एनबीपी के गैस की कीमतों का औसत लिया जाता है।

इस समय वहां प्राकृतिक गैस की कीमतों का जो औसत आ रहा है, उसके मुताबिक भारतीय गैस की नई कीमत 5.02 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू तय हो सकती है। इस समय देशी गैस की कीमत 5.61 एमएमबीटीयू है।

घरेलू गैस की कीमतों में कटौती का फायदा सीएनजी और पीएनजी का उपयोग करने वालों को मिलेगा, क्योंकि अब सीएनजी और पीएनजी की आपूर्ति के लिए शत प्रतिशत घरेलू गैस का आवंटन किया जाता है।
विज्ञापन

रिलायंस को होगा घाटा

यही नहीं, इससे ताज ट्रेपेजियम जोन में कल कारखाना चलाने वालों को भी फायदा होगा क्योंकि उन्हें भी घरेलू गैस की आपूर्ति की जाती है।

इस कटौती से जहां आम लोगों और टीटीजेड में कारखाना चलाने वालों को फायदा होगा वहीं ओएनजीसी एवं रिलायंस जैसी कंपनियों को घाटा होगा।

इन्हें अभी 5.61 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू की राशि मिल रही है जो कि घट कर 5.02 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू रह जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें