दलित युवाओं को रोजगार मुहैया कराने में मदद के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने नेशनल कंफडरेशन ऑफ दलित ऑर्गनाइजेशन (एनएसीडीओआर) के साथ रोजगार पोर्टल शुरू करने का करार किया है।
इस पहल के जरिए अनुसूचित जाति व जनजाति समुदाय के पेशेवर युवाओं का एक डाटा बैंक भी तैयार किया जाएगा ताकि, विभिन्न क्षेत्रों में उनकी योग्यता के मुताबिक नौकरी मिल सके। सीआईआई का मानना है कि रोजगार पोर्टल के जरिए दलित युवाओं के लिए रोजगार सृजन का बेहतर विकल्प पेश मिल सकेगा।