फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी अखबार ने कहा, भारतीय पब्लिक सेक्टर 'नपुंसक’

Fri, 12 Oct 2012 11:03 AM IST
बीजिंग/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
चीन के एक सरकारी समाचार पत्र ने कहा है कि भारत का पब्लिक सेक्टर निष्प्रभावी व नपुंसक है। हालांकि, चीनी दैनिक ने भारत के प्राइवेट सेक्टर की तारीफ करते हुए उनके कारोबारी जज्बे की सराहना की है।
विज्ञापन

 
चीन की सत्तारूढ़ कम्यूनिस्ट पार्टी द्वारा संचालित ग्लोबल टाइम्स ने अपने एक लेख में कहा है कि भारत अपने निष्प्रभावी व नपुंसक पब्लिक सेक्टर के चलते आर्थिक मुश्किलों से जूझ रहा है। पिछले दो दशक के दौरान एशिया की इन दो बड़ी शक्तियों के प्रगति की तुलना करते हुए चीनी दैनिक ने कहा कि पब्लिक सेक्टर की अक्षमता के चलते भारत में उद्यमशीलता की भावना में गिरावट आई है। हालांकि, चीनी दैनिक ने अपने लेख में भारत के प्राइवेट सेक्टर की सराहना करते हुए कहा कि चीन उनसे कुछ सीख सकता है।

हालांकि चीनी अखबार के इस लेख पर भारत की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं की गई है, लेकिन पब्लिक सेक्टर में इस बयान पर काफी रोष है। कूटनीतिक जानकार यह बता रहे हैं कि चीनी अखबार का यह बयान भारत के खिलाफ प्रॉक्सी वार का एक हिस्सा है। इससे पहले भी चीनी दैनिक भारत के संबंध में कई आपत्तिजनक लेख छाप चुके हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें