फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदा कोचर सबसे प्रभावशाली कारोबारी महिला

Sat, 09 Nov 2013 03:15 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आईसीआईसीआई बैंक की प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी चंदा कोचर को फॉर्च्यून पत्रिका ने लगातार तीसरे साल भारत की सबसे प्रभावशाली कारोबारी महिला करार दिया है।
विज्ञापन


पत्रिका की ओर से वर्ष 2013 के लिए तैयार 50 सर्वाधिक प्रभावशाली महिलाओं की सूची में एक्सिस बैंक की शिखा शर्मा और कैपजेमिनी इंडिया की अरणा जयंती को दूसरा और तीसरा स्थान मिला है।

अपोलो हास्पिटल एंटरप्राइजेज की प्रबंध निदेशक प्रीता रेड्डी और ट्रैक्टर्स एंड फार्म एक्विपमेंट लिमिटेड (टेफ) की मुख्य कार्यकारी मल्लिका श्रीनिवासन को क्रमश: चौथा और पांचवां स्थान मिला। इस सूची में बालाजी टेलीफिल्म्स की एकता कपूर की भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें