अग्नि शमन (फायर फाइटिंग) और सुरक्षा (सेफ्टी) के क्षेत्र में पर्यावरण अनुकूल तकनीक यानी ग्रीन टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के लिए अग्निशामक यंत्र बनाने वाली सीज फायर और दुनिया की दिग्गज कंपनी डूपांट एक साझा मंच पर आई हैं। दोनों कंपनियों ने बंगलूरू और नई दिल्ली में संयुक्त रूप से ग्रीन डे कान्फ्रेंस का आयोजन कर इस क्षेत्र में ऐसी तकनीक का इस्तेमाल करने पर जोर दिया, जोकि पर्यावरण को कोई भी नुकसान न पहुंचाती हो। कार्यक्रम में इस क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने नए-नए सुझाव देते हुए अपने विचार रखे।
सीज फायर इंडस्ट्रीज के एमडी आशुतोष मंगल ने कहा कि खतरनाक और पर्यावरण के लिए नुकसानदायक कार्बनिक रसायनों के बढ़ते प्रयोग से ओजोन लेयर को तेजी से क्षति पहुंच रही है। अत: वक्त की जरूरत है कि ग्रीन टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल को बढ़ावा देकर इसमें कमी लाई जाए और पर्यावरण की रक्षा की जाए। उन्होंने बताया कि इस दिशा में काम करते हुए सीज फायर ने कई पर्यावरण अनुकूल फायर इस्टिंग्विशर विकसित किए हैं और उसके करीब 400 उत्पाद इस समय बाजार में उपलब्ध हैं।