फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिक्री में तेजी से त्योहारी सीजन में बढ़ा कार कंपनियों का हौसला

Wed, 01 Oct 2014 06:42 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में बिक्री में नई रफ्तार मिलने की उम्मीद कर रही कार कंपनियों के लिए बीते माह के बिक्री आंकड़े हौसला बढ़ाने वाले रहे हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार मारुति, ह्यूंदे और होंडा ने सितंबर में कार बिक्री में अच्छी बढ़त दर्ज की है। हालांकि जनरल मोटर्स को बाजार में गिरावट का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन


देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने सितंबर में 1,09,742 कारें बेचीं। यह सितंबर 2013 में हुई 1,04,964 कारों की बिक्री के मुकाबले 4.6 फीसदी अधिक है। बीते माह घरेलू बाजार में मारुति कारों की बिक्री सालाना आधार पर 9.8 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 90,399 के मुकाबले 99,290 कारों की रही।

देश की दूसरी बड़ी कार निर्माता और सबसे बड़ी कार निर्यातक कंपनी ह्यूंदे मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) की बिक्री में भी इजाफा हुआ है। हालांकि एचएमआईएल की यह बढ़त मामूली ही रही। सितंबर में कंपनी ने 51,471 कारें बेचीं। पिछले साल सितंबर में कंपनी ने 51,417 कारें बेची थीं। घरेलू बाजार में ह्यूंदे की बिक्री 14.5 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 30,601 के मुकाबले 35,041 वाहनों पर पहुंच गई।
विज्ञापन


होंडा कार्स की घरेलू बिक्री में 45 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सितंबर में होंडा ने देश में 15,015 कारें बेचीं, जबकि पिछले साल यह संख्या 10,354 रही थी। कंपनी के हाल ही में लांच एसयूवी मॉडल मोबिलियो को बाजार में अच्छी शुरुआत मिली, सितंबर में इस मॉडल के 4,600 वाहन बिके। दूसरी ओर जनरल मोटर्स इंडिया को बिक्री में खासा झटका लगा। सितंबर में जीएम की कारों की बिक्री 7,048 के मुकाबले 37.38 फीसदी सालाना गिरावट के साथ 4,413 पर आ गई।

दो पहिया ने भी भरा फर्राटा

दो पहिया वाहनों की बिक्री भी सितंबर में तेजी में रही। सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्रा. लि. की बिक्री 7.35 फीसदी बढ़कर 44,873 पर पहुंच गई। सितंबर 2013 में कंपनी ने 41,799 दो पहिया वाहन बेचे थे। यामाहा मोटर इंडिया की घरेलू बिक्री भी सालाना आधार पर 26.78 फीसदी अधिक रही। बीते माह कंपनी ने 46,790 के मुकाबले 59,325 वाहन बेचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें