फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केनरा बैंक का शुद्ध लाभ 60 फीसदी बढ़ा

Wed, 04 Feb 2015 09:26 PM IST
एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी क्षेत्र के बैंक केनरा बैंक ने 31 दिसंबर को समाप्त तिमाही में अपने शुद्ध लाभ में 60.2 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है यह राशि 655.92 करोड़ रुपये रही है।
विज्ञापन


2013-14 की तिसरी तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 409.35 करोड़ रुपये था। आलोच्य अवधि में बैंक की कुल आय 10,935.39 करोड़ रुपये की तुलना में 12,227.86 करोड़ रुपये रही।

इस अवधि में बैंक का एनपीए 2.79 फीसदी से बढ़कर 3.35 फीसदी हो गया। रकम के लिहाज से दिसंबर 2013 में 8,073.92 करोड़ रुपये के एनपीए की तुलना में दिसंबर 2014 में बढ़कर 10,573.57 करोड़ रुपये हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें