फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी बैंकों को 12 हजार करोड़ देने पर फैसला जल्द

Fri, 04 Jan 2013 11:22 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को 12 हजार करोड़ रुपये की पूंजी उपलब्ध कराने पर केंद्रीय कैबिनेट अगले सप्ताह फैसला ले सकता है। यह जानकारी वित्त मंत्रालय के आला अधिकारी ने दी है। सरकार भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) , सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया व यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया सहित 12 सरकारी बैंकों में कुल 12 हजार करोड़ रुपये के निवेश को पहले ही मंजूरी दे चुकी है।
विज्ञापन


सरकारी बैंकों को यह राशि मार्च से पहले वितरित की जानी है। इसमें से 3,004 करोड़ रुपये एसबीआई को मिलेंगे, जिसका इस्तेमाल वह अपनी पूंजी के विस्तार में करेगा। गौरतलब है कि सरकारी बैंकों के वित्तीय आधार में मजबूती लाने के लिए सरकार पिछले दो वित्तीय वर्षों से सरकारी बैंकों को 32,000 करोड़ रुपये उपलब्ध करा चुकी है। इसमें से 12,000 करोड़ रुपये वित्तीय वर्ष 2011-12 में दिए गए, जबकि 20,157 करोड़ रुपये 2010-11 में सरकारी बैंकों को दिए गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें