फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुस्ती के बीच भी बढ़ा कारोबार और मुनाफा

Mon, 30 Jun 2014 09:21 AM IST
सुजय मेहदूदिया/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
1958 में एक छोटी इलेक्ट्रिकल ट्रेडिंग कंपनी से मौजूदा समय तक हैवेल्स इंडिया लिमिटेड के लिए यह एक लंबी और संतोषजनक यात्रा रही है। हैवेल्स इंडिया लिमिटेड अब एक अरबों डॉलर का कारोबार करने वाली इलेक्ट्रिकल इक्युपमेंट कंपनी है।
विज्ञापन


यह कंपनी इंडस्ट्रियल एंड डोमेस्टिक सर्किट प्रोटेक्शन स्विचगियर, केबल, वायर, मोटर, पंखे, घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों और इलेक्ट्रिकल फैंसी लाइटिंग जैसे उत्पाद बना रही है। हैवेल्स कई बड़े अधिग्रहण के साथ एक अंतरराष्ट्रीय ब्रांड बन गई है।

कंपनी ने हाल के दिनों में क्रैबट्री, सिलवानिया और स्टैंडर्ड का अधिग्रहण किया है। हैवेल्स इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन कीमत राय गुप्ता 76 वर्ष के हैं। उन्होंने अमर उजाला के सुजय मेहदूदिया के साथ एक विशेष बातचीत में कंपनी की भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन


केंद्र में नई सरकार है। अगले एक वर्ष में आप आर्थिक स्थिति को किस तरह से विकसित होते देख रहे हैं?

केंद्र में स्थिर सरकार होने से जिसका फोकस अर्थव्यवस्था को नए सिरे से मजबूत बनाना है, से हम ग्रोथ में एक बार फिर से तेजी लाने की उम्मीद कर रहे हैं। नई सरकार पावर सेक्टर में सुधारों को लागू करने की इच्छुक है और  सरकार ने पावर सेक्टर और इससे जुड़े उद्योगों को मजबूत बनाने की बात कही है, जिससे पावर इक्युपमेंट इंडस्ट्री की ग्रोथ को बढ़ावा मिलेगा। हम विकास की इस कहानी में शामिल होने के लिए काफी हद तक तैयार हैं। पिछले वित्त वर्ष में हमने राजस्व में 13 फीसदी वृद्धि दर्ज की है और यह बढ़ कर 8,186 करोड़ रुपये हो गया है। हमारा मुनाफा 15 फीसदी बढ़ कर 446 करोड़ रुपये हो गया है। हम अपने ग्राहकों की जरूरतें पूरी करने के लिए उच्च गुणवत्ता वाले और इन्नोवेटिव प्रोडक्ट पेश कर रहे हैं और हम अपने ब्रांड में निवेश जारी रखेंगे। यह हमारे लिए मजबूत ग्रोथ एरिया है।

वित्त वर्ष 2014-15 में हैवेल्स के लिए बड़ी थीम क्या है। खास कर आपने के उत्पादों और ग्राहकों के लिए?

हैवेल्स बेहतर गुणवत्ता वाले उत्पाद मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध रही है। बाद में यह एक मानक और बाजार में हमारे लिए दूसरे से अलग होने का अहम पैमाना बन गया। हैवेल्स वैश्विक बाजार में भी मजबूत स्थिति में है। हमारे ब्रांड जैसे सिलवानिया ने तेज वित्तीय मजबूती हासिल की है और बतौर ब्रांड अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। आगे चल कर हम शोध एवं विकास पर फोकस जारी रखेगे और पूरी दुनिया के ग्राहकों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद तैयार करते रहेंगे। इसके अलावा हमारा फोकस बेहतर ऑफ्टर सेल्स सर्विस मुहैया कराने और अपनी उपस्थिति बढ़ाने पर भी रहेगा।

हैवेल्स के पास बड़े पैमाने पर पर्याप्त नगदी है। ग्रोथ में सुस्ती और प्राफिट मार्जिन गिरने के मद्देनजर आप इसका कैसे इस्तेमान करने का इरादा रखते हैं?

सामान्य कारोबारी धारणा कमजोर होने के बावजूद, हम हमारा कारोबार और मार्जिन लगातार बढ़ रहा है। पिछले वित्त वर्ष में हमारा शुद्ध मुनाफा 15 फीसदी बढ़ा है। हमारे पास नगदी का पर्याप्त भंडार होने से हमें ग्रोथ, शोध एवं विकास में निवेश, नए उत्पाद लांच करने और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

क्या आपका इरादा चीन में उपस्थिति मजबूत बनाने का है?

अपने ब्रांड सिलवानिया के जरिए हमारी चीन में मौजूदगी है। हमारा एक संयुक्त उपक्रम मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट शंघाई में है। यह यूनिट लाइटिंग फिक्सचर्स तैयार करता है और शंघाई में हमारा एक बड़ी ऑफिस भी है। चीन हमारे लिए एक अहम बाजार है। जब हमें इस बाजार में ग्रोथ का अवसर दिखाई देगा तो हम इस दिशा में जरूर कदम उठाएंगे।

दो नए प्रोडक्ट सेगमेंट जैसे रिओ और वाटर पंप में उतरने के पीछे आपकी क्या रणनीति रही। इस सेगमेंट में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करने के लिए आपकी क्या रणनीति है?

पियानो स्विचेज रिओ की नई रेंज लांच करने के पीछे हमारी रणनीति ग्रामीण भारत की बढ़ती आंकांक्षाओं का दोहन करना है। ग्रामीण भारत में गुणवत्तापूर्ण और भेरोसेमंद उत्पाद की मांग है। रिओ के लांच के साथ हम उन क्षेत्रों को भी लक्ष्य बना रहे हैं, जहां कंपनी की सीधी उपस्थिति नहीं है।  रिओ एक इन्नोवेटिव और टेक्नोलॉजी ओरिएंटेड प्रोडक्ट है। यह बहुत कम कीमत में प्रीमियम गुणवत्ता का उत्पाद मुहैया कराता है। यह उत्पाद बेहतर सेफ्टी फीचर्स मुहैया कराने के साथ बड़े गुणवत्ता मानकों का पालन भी करता है। रिओ के जरिए हम 50,000 से कम आबादी वाले कस्बों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं। यह ग्रामीण भारत में हमारे प्रवेश का अहम जरिया है।

आपकी विस्तार योजना क्या है? आप निकट भविष्य मे कौन से नए प्रोडक्ट सेगमेंट को अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में जोड़ना चाह रहे हैं?

हम राजस्थान के नीमराना में अपना पहला वाटर हीटर प्लांट लगा रहा हैं। इसकी अनुमानित लागत 50 करोड़ रुपये है। यह अगले माह से काम करना शुरू कर देगा। प्लांट की सालाना उत्पादन क्षमता 5,00,000 वाटर हीटर होगी। इसके अलावा, हम ग्रामीण और अद्ध ग्रामीण इलाकों में अपनी उपस्थिति मजबूत बनाने की योजना बना रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में कारोबार बढ़ाने की मजबूत संभावनाएं हैं। जिन इलाकों में हमारी सीधी पहुंच नहीं है वहां हम इन्नोेवेटिव और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद पेश करना जारी रखेंगे।

फास्ट मूविंग इलेक्ट्रिकल्स गुड्स इंडस्ट्री को लेकर आपका क्या अनुमान है और मौजूदा परिदृश्य में खुद को मजबूत बनाए रखने के लिए आपकी क्या योजना है।

भारत की फास्ट मूविंग इलेक्ट्रिकल्स गुड्स इंडस्ट्री गतिशील इंडस्ट्री में से एक है और उम्मीद है कि उपभोक्ताओं की बढ़ती आकांक्षाओं,ग्राहकों के बदलते नजरिए आौर ब्रंाडेड उत्पादों की मांग के कारण यह इंडस्ट्री अगले कई वर्षो तक तेजी से ग्रोथ करती रहेगी। आजकल उपभोक्ता बेहतर गुणवत्ता वाले उत्पादों के लिए अतिरिक्त भुगतान करने को तैयार हैं। इससे इंडस्ट्री की ग्रोथ को बढ़ावा मिलेगा। इससे गैर ब्रांडेड कारोबार धीरे कम होने की वजह से बाजार की मजबूती में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें