बर्गर किंग ने भारत में पहला आउटलेट नई दिल्ली के साकेत में लांच किया है। बर्गर किंग दुनिया के 100 देशों में अपने बर्गर बेच रही है। कंपनी की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि आउटलेट शुरू होने के दो दिनों में ही 10,000 से ज्यादा ग्राहकों ने बर्गर किंग का स्वाद लिया।
ग्राहक लांच से पहले ही इसके स्वाद को लेकर काफी लालायित थे और लांच से पहले ही भारत में चार लाख उपभोक्ताओं ने इसके प्रति अपनी रुचि दिखाई थी। सोशल मीडिया फेसबुक पर भी बर्गर किंग को लेकर काफी दिलचस्पी दिखी। आउटलेट में बर्गर किंग की खास पेशकश वापर की धूम रही और पहले दो दिनों में में ही 450 वापर बिके।
बर्गर किंग वर्ल्डवाइड और एवरस्टोन ग्रुप ने भारत में बर्गर किंग ब्रांड विकसित करने के लिए 2013 में संयुक्त उपक्रम स्थापित किया था। इस भागीदारी पर टिप्पणी करते हुए एवरस्टोन कैपिटल के पार्टनर जसपाल सभरवाल ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े और तेजी से बढ़ रहे बाजारों में से एक भारत में यह ब्रांड लांच करके हम बेहद खुश हैं। हमने बर्गर किंग के शानदार स्वाद, ताजे अवयव को भारतीय स्वाद और स्थानीय स्तर पर खरीदे गए उत्पाद के साथ सफलता पूर्वक जोड़ा है।
उन्होंने कहा कि हमारे उत्पादों को लेकर ग्राहकों का रिस्पांस शानदार रहा है और हम आगे भी अपना आउटलेट खोलना जारी रखेंगे। बर्गर किंग इंडिया के सीईओ राजीव वर्मन ने कहा कि हम ग्राहकों को उनके शानदार रिस्पांस के लिए धन्यवाद देते हैं।
हमारा फोकस हमेशा उपभोक्ता रहे हैं और हमारा यह प्रयास रहा है कि हम उत्पादों का विकास और इनोवेशन इस तरह से करें, जिससे हम आउटलेट में ग्राहकों को संतुष्ट कर सकें। बर्गर किंग इंडिया की चीफ मार्केटिंग ऑफीसर सुश्री उमा तलरेजा ने कहा कि लांच से पहले ही हम भारत में चार लाख उपभोक्ता हासिल कर चुके थे। इन उपभोक्ताओं ने फेसबुक पर बर्गर किंग को लेकर दिलचस्पी दिखाई थी।
उन्होंने कहा कि इसके बाद हमने ईबे इंडिया के साथ गठजोड़ किया, जिससे ग्राहक वापर के लिए प्री आर्डर कर सके और इस तरह से हमने 36 घंटे में 1200 वापर बेचा। लांच से पहले वापर के लिए मांग उत्साहवर्द्धक थी। बर्गर किंग इंडिया वेजीटेरियन और नॉन वेजीटेरियन वर्गर के व्यापक वैरायटी की पेशकश करता है। विभिन्न कीमतों वाले बर्गर को इस तरह से तैयार किया गया है, जिससे ग्राहकों को अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए विकल्प मिल सके।