फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल कर्मचारियों की बढ़ने वाली है सैलरी

Fri, 14 Jun 2013 09:14 PM IST
नई दिल्ली/रक्षित सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के 2.5 लाख से भी ज्यादा कर्मचारियों को वेतन वृद्धि का तोहफा मिलने जा रहा है।
विज्ञापन


बीएसएनएल कर्मचारियों की औसत बेसिक पे में 1,700-5,000 रुपये की बढ़ोतरी होगी। यह बढ़ोतरी 10 जून से लागू होगी।

तनख्वाह में बढ़ोतरी के चलते बीएसएनएल पर सालाना करीब 630 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा। वेतन वृद्धि के संबंध में संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने प्रेसिडेंशियल अप्रूवल दे दिया है।

बीएसएनएल के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर आरके उपाध्याय ने अमर उजाला को बताया कि कर्मचारियों की वेतन वृद्धि पर डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम (डॉट) की मंजूरी मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि कंपनी पर इसके चलते 600 करोड़ से ज्यादा का बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि घाटे से जूझ रही बीएसएनएल इतनी बड़ी रकम का बंदोबस्त कहां से करेगी, उन्होंने कहा कि इसके लिए एक्सपेंडिचर कंट्रोल कमेटी अपने सुझाव देगी। कमेटी अतिरिक्त राजस्व कमाने के सुझाव देगी, जिससे इस रकम को एडजस्ट किया जा सकेगा।

बीएसएनएल के सूत्रों का कहना है कि पिछले पांच साल से कंपनी में समाहित किए गए कर्मचारियों को आईटीएस के मुकाबले 9.4 फीसदी कम तनख्वाह मिल रही थी। फिलहाल, कंपनी ने जो बेसिक पे में बढ़ोतरी की है उसके मुताबिक डीए की गणना होगी लेकिन, कंपनी एचआरए पुरानी तनख्वाह के मुताबिक ही देगी।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि कंपनी 10 जून से यह बढ़ोतरी देने के लिए राजी हुई है। कंपनी और कर्मचारियों के बीच हुए करार में पांच साल का एरियर नहीं दिया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में हाल ही में डॉट सचिव एमएफ फारुखी और कर्मचारी यूनियन के बीच बैठक हुई थी। इसमें 10 जून से 9.4 फीसदी अतिरिक्त तनख्वाह देने पर रजामंदी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें