फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंसेक्स में 55 अंकों की बढ़त, बाजार बंद

Tue, 06 Nov 2012 04:18 PM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिल रहे कमजोर संकेतों के बावजूद शुरुआती गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 54.51 अंक ऊपर 18,817.38 अंकों पर बंद हुआ। निफ्टी भी 20.20 अंक उछलकर 5724.40 अंकों पर बंद हुआ।
विज्ञापन


दोपहर एक बजे बाजार
इससे पहले शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 17 पैसे लुढ़क गया। वहीं दोपहर एक बजे बीएसई सेंसेक्स 12.16 अंक नीचे 18,750.71 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 3.40 अंक लुढ़ककर 5700.80 अंकों पर कारोबार कर रहा था।

यूरो संकट का असर
शुरुआती कारोबार में मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में 17 पैसे गिरकर 54.78 के स्तर पर पहुंच गया। आर्थिक विश्लेषकों का कहना है कि डॉलर की बढ़ती मांग के कारण यह परिस्थिति पैदा हुई। इसके अलावा डॉलर के मुकाबले यूरो में कमजोरी, ग्रीस कर्ज संकट और अमेरिकी चुनाव भी इसके लिए जिम्मेदार हैं। उल्लेखनीय है कि सोमवार को रुपया 80 पैसे गिरकर आठ सप्ताह के निचले स्तर पर 54.61 स्तर पहुंच गया था।
विज्ञापन


सुबह 10.00 बजे बाजार
सुबह 10.00 बजे बीएसई सेंसेक्स 16.04 अंक उछलकर 18,778.91 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 3.25 अंकों की मजबूती के साथ 5707.46 अंकों पर कारोबार कर रहा था। बीएसई सेंसेक्स में सिप्ला, यूनाइटेड स्पिरिट्स, मद्रास सीमेंट्स, इंडियाबुल्स फायनेंस में मजबूती दर्ज की गई है। वहीं वोल्टास, मारुति सुजुकी, केनरा बैंक, आईडीएफसी में कमजोरी दर्ज की गई।

इधर एशियाई शेयर बाजारों में भी गिरावट का दौर जारी है। शंघाई कंपोजिट, हैंग सैंग, निक्केई और स्ट्रेट टाइम्स में कमजोरी का रुझान है। हालांकि अमेरिकी बाजार में सोमवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद करीब 0.5 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें