फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में उछाल, सेंसेक्स 20 हजार की दहलीज पर

Wed, 08 May 2013 07:06 PM IST
नई दिल्ली/मुंबई/ब्यूरो/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
एफएमसीजी शेयरों में उछाल और अनुमान से बेहतर नतीजों की वजह से बाजार लगातार तीसरे दिन चढ़े।
विज्ञापन


राजनीतिक अस्थिरता और संसद के अनिश्चिकाल के लिए स्थगित होने से भी बाजार नहीं डगमगाए। बीएसई सेंसेक्स 101 अंक चढ़कर 19,990 और निफ्टी 26 अंक चढ़कर 6,069 पर बंद हुए।

हालांकि, मिडकैप शेयरों पर बिकवाली का दबाव दिखा और निफ्टी मिडकैप 0.4 फीसदी गिरा। स्मॉलकैप शेयर 0.5 फीसदी चढ़े। एफएमसीजी शेयर 1.5 फीसदी चढ़े।

बैंक, ऑयल एंड गैस और हेल्थकेयर शेयरों में मामूली बढ़त आई। आईटी, रीयल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और तकनीकी शेयर सुस्त रहे।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मजबूती के संकेत मिलने की वजह से घरेलू बाजार भी बढ़त पर खुले। निफ्टी 6050 के ऊपर खुला। शुरुआती कारोबार में ही बाजार में मजबूती बढ़ती नजर आई।
विज्ञापन


कोयला घोटाले में सीबीआई की जांच में सरकार की दखलंदाजी पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा नाराजगी जाने के बाद बाजार पर हल्की दबाव दिखा। लेकिन, बाजार जल्द संभले और मजबूती बढ़ती दिखाई दी।

कारोबार के आखिरी मिनटों में सेंसेक्स 20,000 के ऊपर चला गया। 31 जनवरी के बाद पहली बार सेंसेक्स 20000 का स्तर पार कर पाया। निफ्टी भी 6075 के ऊपर पहुंचा।

वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में एचडीएफसी का मुनाफा 17.3 फीसदी बढ़ने से एचडीएफसी के शेयर 4.75 फीसदी उछले। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में मुनाफे में 1.6 फीसदीकी बढ़त होने से ल्यूपिन 2.5 फीसदी चढ़ा।

आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, बीपीसीएल, हिंडाल्को, आईडीएफसी में करीब 3.1 फीसदी की तेजी आई।

वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में ग्रॉस और नेट एनपीए घटने की वजह से कॉरपोरेशन बैंक 7 फीसदी उछला। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में ब्रिगेड एंटरप्राइजेज के मुनाफे में 3.5 गुना बढ़ोतरी हुई है। ब्रिगेड एंटरप्राइसेज 7 फीसदी तक चढ़ा।

वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में दीवान हाउसिंग फाइनेंस का मुनाफा दोगुना से ज्यादा बढ़ा है। दीवान हाउसिंग फाइनेंस 4 फीसदी तक उछला। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में ग्लेनमार्क फार्मा का मुनाफा 11.3 फीसदी बढ़कर 167 करोड़ रुपये रहा। ग्लेनमार्क फार्मा में एक फीसदी की तेजी आई।
विज्ञापन


सरकार ने चीनी डीकंट्रोल का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ईआईडी पैरी, द्वारिकेश शुगर, बजाज हिंदुस्तान, धामपुर शुगर 1.5-0.5 फीसदी मजबूत हुए।

2013 की पहली तिमाही में मुनाफा 90 फीसदी घटने की वजह से रैनबैक्सी के शेयरों में 3 फीसदी की गिरावट आई।

एशियाई बाजारों में ताइवान इंडेक्स, स्ट्रेट्स टाइम्स, हैंगसैंग और निक्केई 1.25-0.75 फीसदी चढ़े। शंघाई कंपोजिट 0.5 फीसदी मजबूत हुआ। कॉस्पी में हल्की बढ़त दिखी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें