विदेशों में अपनी स्थिति मजबूत करते हुए सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भेल ने तजाकिस्तान में एक उच्च क्षमता का नया हाइड्रो प्रोजेक्ट शुरू किया है। पावर उपकरण बनाने वाली भेल रवांडा, अफगानिस्तान, वियतनाम, डीआर कांगो और भूटान में भी हाइड्रो प्रोजेक्ट शुरू कर कर रही है। भेल ने तजाकिस्तान के बारकी तोजिक में वरजॉब हाइड्रो पावर प्लांट के नवीनीकरण, आधुनिकीकरण और क्षमता बढ़ाने का कार्य पूरा कर लिया है। भारत सरकार इस प्रोजेक्ट का वित्तपोषण कर रही है।