फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेल, सेल समेत 10 पीएसयू में हिस्सेदारी बेचेगी सरकारी

Thu, 06 Dec 2012 10:34 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार भेल, सेल और इंडियन ऑयल समेत सार्वजनिक क्षेत्र की 10 कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बेचने का फैसला कर चुकी है। इस वित्त वर्ष में सरकार ने विनिवेश के जरिए 30 हजार करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य तय किया है, जिसमें से अभी तक 932 करोड़ रुपये ही जुटा पाई है।
विज्ञापन


राज्य सभा में दिए एक लिखित बयान में वित्त राज्यमंत्री एसएस पलनिमणिक्कम ने कहा है कि सरकार ने 10 कंपनियों के विनिवेश का निर्णय लिया है, जिनमें हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स, सेल और इंडियन ऑयल भी शामिल हैं। इस विनिनेश से सरकार कितना पैसा जुटा पाएंगी, यह उस वक्त बाजार की स्थितियों और निवेशकों के रुझान पर निर्भर करता है। सरकार की विनिवेश योजनाओं के मुताबिक, नाल्को में 12.15 फीसदी, सेल में 10.82, एनटीपीसी में 9.50 और बीएचईएल में 5 और हिन्दुस्तान कॉपर में 4.01 फीसदी हिस्सेदारी बेची जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें