फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारती एयरटेल को 512 करोड़ का मुनाफा

Wed, 30 Oct 2013 03:08 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वित्त वर्ष 2013-14 की दूसरी तिमाही में टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल को 512 करोड़ रुपए का फायदा हुआ है। पर वित्त वर्ष 2013-14 की पहली तिमाही की तुलना में यह कंपनी का कुल लाभ घट गया है। वित्त वर्ष 2013-14 की पहली तिमाही में भारती एयरटेल का मुनाफा 689 करोड़ रुपए रहा था।
विज्ञापन

 
वित्त वर्ष 2013-14 की दूसरी तिमाही में भारती एयरटेल की आय 5.2 प्रतिशत बढ़कर 21,324 करोड़ रुपए पर हो गई है। वित्त वर्ष 2013-14 की पहली तिमाही में भारती एयरटेल की आय 20,264 करोड़ रुपए रही थी।

भारती एयरटेल का कहना है कि रुपए की गिरावट से फॉरेक्स घाटा हुआ है। साथ ही भारतीय कारोबार में टेलिकॉम सेक्टर को लेकर नियामक क्षेत्र से होने वाली दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


भारती एयरटेल के मुताबिक 4जी सर्विसेस के 8 लाइसेंस हैं और इस सर्विस को 3-4 महीने में शुरू किया जाएगा। कंपनी का कर्ज घटकर 969.7 करोड़ डॉलर हो गया है। मोबाइल इंटरनेट कारोबार भारत में तेजी से बढ़ रहा है। वित्त वर्ष 2013-14 के लिए 2-2.5 अरब डॉलर के कैपेक्स की योजना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें