दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने सोमवार को अमेजॉन वेब सर्विसेज के साथ भागीदारी करने की घोषणा की है।
कंपनी ने अमेजॉन से यह भागीदारी भारत में अपने ग्राहकों को क्लाउड कंप्यूटिंग सेवाओं की पेशकश करने करने के लिए की है।
भारती एयरटेल के ग्लोबल बिजनेस सीईओ अजय चितकारा ने एक बयान में कहा कि हम अपनी क्लाउड सेवाएं मुहैया कराने वालों की बढ़ रही सूची में अमेजॉन वेब सर्विसेज को जोड़ कर एयरटेल क्लाउड सेवाओं का पोर्टफोलियो मजबूत करने को लेकर उत्साहित हैं।