केंद्रीय वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने आज संसद में आम बजट पेश कर रहे हैं। यह उनका 8वां बजट हैं। आम बजट 2013-14 पेश करते हुए वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था कठिन दौर से गुजर रही है। ऊंची विकास दर हासिल करना भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। इसके लिए देश में विदेशी निवेश को बढ़ावा देने की जरूरत है।