फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किंगफिशर की संपत्ति बेचकर बैंकों ने वसूले 1000 करोड़

Mon, 06 May 2013 09:42 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने कहा है कि बैंकों के कंसोर्सियम ने किंगफिशर एयरलाइंस से उसकी संपत्तियां बेचकर 800-1000 करोड़ रुपये के कर्ज की रिकवरी की है। एसबीआई ने कहा है कि कर्ज में डूबी किंगफिशर से बकाया की रिकवरी के सभी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


एसबीआई के चेयरमैन प्रतीप चौधरी ने कहा कि किंगफिशर एयरलाइंस से रिकवरी की कोशिशें जारी हैं। हमने पर्याप्त रकम की रिकवरी की है। बैंकों की ओर से 800-1,000 करोड़ से अधिक बकाया की रिकवरी की गई है।

एसबीआई के नेतृत्व में 17 बैंकों के कंसोर्सियम को एयरलाइन से 7,000 करोड़ से अधिक का बकाया वसूलना है। इसमें एसबीआई ने सबसे अधिक 1,600 करोड़ रुपये का कर्ज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें