द बहरीन इकोनॉमिक डेचलपमेंट बोर्ड इडीबी के मुताबिक नई वीजा पॉलिसी के तहत भारतीय सहित 35 दूसरे देशों के नागरिक अक्टूबर, 2014 से इलेक्ट्रॉनिक वीजा के लिए आवेदन कर सकेंगे।
इससे ई-वीजा हासिल करने के पात्र देशों की संख्या 101 हो गई है। ई-वीजा बहरीन की यात्रा से पहले साधारण ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के जरिए हासिल किया जा सकता है। 2015 की शुरुआत से भारत के नागरिक बहरीन में ज्यादा अवधि तक रह सकेंगे।
नई नीति के तहत वीजा एक माह के लिए वैध होगा और तीन माह तक के लिए इसका नवीनीकरण कराया जा सकता है। इसके अलावा मल्टीपल एंट्री वीजा भी उपलब्ध होगा। नई वीजा नीति से बहरीन में कारोबार करने वाले प्रवासियों के लिए बहरीन से बाहर जाना और आना आसान होगा।
इससे बड़ी संख्या में बहरीन में रहने और काम करने वाले भारतीयों के लिए आसानी होगी। बहरीन में रहने वाले अप्रवासियों में भारतीय सबसे अधिक है। बहरीन में मौजूदा समय में लगभग 3 लाख अप्रवासी भारतीय रह रहे हैं।