टायर बनाने वाली ग्लोबल कंपनी अपोलो टायर्स ने नीदरलैंड में एक विकास एवं अनुसंधान (आरएंडडी) केंद्र खोला है। आरएंडडी का उद्घाटन करते हुए अपोलो टायर्स के चेयरमैन ओंकार एस. कंवर ने बताया कि इस आरएंडडी सेंटर में अत्याधुनिक उपकरणों और प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया जाएगा। इस सेंटर में फिलहाल दुनियाभर के सौ से अधिक विशेषज्ञ काम करेंगे, जिनकी संख्या बाद में बढ़ाकर 150 कर दी जाएगी। भारत और अफ्रीका की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए 20 विशेषज्ञ इन दोनों क्षेत्रों में चलने वाली कारों के टायरों के हैं। कंवर ने उम्मीद जताई कि अपोलो टायर्स 2016 तक छह अरब डॉलर की कंपनी बन जाएगी।