दुबई से कारोबार चलाने वाली अमीरात एयरलाइन ने भारत में निजी अस्पतालों की चेन अपोलो हॉस्पिटल्स के साथ एक करार किया है।
इसके तहत अमीरात एयरलाइन अपोलो के अस्पतालों में इलाज कराने के इच्छुक विदेशी मरीजों व उनके साथ यात्रा करने वाले अटेंडेंट को विशेष दरों पर हवाई यात्रा कराएगी।
करार के तहत मध्य-पूर्व और अफ्रीका के 19 देशों के मरीजों को यह सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें अपोलो के चेन्नई, हैदराबाद, नई दिल्ली, कोलकाता, अहमदाबाद और बंगलूरू स्थित अस्पतालों में इलाज के लिए रियायती हवाई किराया लिया जाएगा।