फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति ने 3,796 सियाज कारें वापस मंगाईं

Tue, 02 Dec 2014 09:21 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की अग्रणी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने हाल ही में लांच अपनी मिड साइज सिडान कार सियाज की 3,796 इकाइयां बाजार से वापस मंगाई है। इन कारों का निर्माण 7 नवंबर तक किया गया है। कंपनी इन कारों के क्लच ऑपरेशन सिस्टम के खराब पुर्जे को बदलकर देगी।
विज्ञापन


मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने एक बयान में कहा कि कंपनी एक सर्विस कैम्पेन के तहत क्लच ऑपरेशन सिस्टम में संदिग्ध गड़बड़ी की जांच करेगी और 3,796 सियाज (मैनुअल ट्रांसमिशन) कारों के संबंधित पुर्जे को बदलेगी। इन कारों का विनिर्माण 7 नवंबर, 2014 तक हुआ है।

कंपनी ने कहा है कि उसने अपने ग्राहकों और डीलरों के हित में इन कारों के लिए एक सर्विस कैम्पेन शुरू किया है। प्रभावित कार मालिकों को इसके बारे में जानकारी भेजी जा रही है। कंपनी ने कहा कि कार की जांच व पुर्जे को बदलने का काम मुफ्त में किया जाएगा।
विज्ञापन


पिछले महीने मारुति ने सियाज को 6.99 लाख रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) की शुरुआती कीमत पर पेश किया था। इस मॉडल के पेट्रोल वर्जन का दाम 6.99 से 9.34 लाख रुपये है, जबकि डीजल वर्जन की कीमत 8.04 से 9.8 लाख रुपये है।

इससे पहले, इसी साल अप्रैल में मारुति सुजुकी ने अपने लोकप्रिय अर्टिगा, स्विफ्ट व डिजायर मॉडलों की 1,03,311 कारें बाजार से खराब फ्यूल फिलर नेक बदलने के लिए वापस लिया था। इन वाहनों का उत्पादन 12 नवंबर 2013 से 4 फरवरी 2014 के दौरान किया गया था। सितंबर में भी कंपनी ने डिजायर, स्विफ्ट और रिट्ज मॉडल की 69,555 कारें रिकॉल की थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें