फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल अंबानी का अकाउंट हैक

Sat, 14 Sep 2013 01:54 AM IST
एजेंसी/मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदराबाद की एक युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) छात्रा ने जाने माने उद्योगपति अनिल अंबानी के आयकर रिटर्न अकाउंट को हैक कर लिया है। छात्रा का इरादा अंबानी की आय और चुकाए गए टैक्स की जानकारी जानना था।
विज्ञापन


छात्रा के खिलाफ पुलिस ने 7 सितंबर को आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी हो सकती है।

21 वर्षीय सीए छात्रा हैदराबाद में मनोज डागा एंड कंपनी में चार्टर्ड अकाउंटेंसी आर्टिकलशिप कर रही है।

पुलिस के अनुसार, युवती ने अनिल अंबानी के रिटर्न अकाउंट की ई फाइलिंग को हैक कर लिया ताकि वह उनकी इनकम और चुकाए गए टैक्स की जानकारी पा सके।

अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप (एडीएजी) के चेयरमैन का अकाउंट हैक करने के बाद युवती ने उनकी आय, चुकाए गए टैक्स, पैन कार्ड नंबर की जानकारी हासिल की।

इतना ही नहीं उसने आयकर विभाग की वेबसाइट पर ई खाते का पासवर्ड भी दो बार बदला।

पुलिस के अनुसार, 54 वर्षीय उद्योगपति के पर्सनल टैक्स का ब्योरा दाखिल करने वाली मुंबई की चार्टर्ड अकाउंटेंट फर्म को आयकर विभाग से 26 जून को ईमेल मिला कि अंबानी के ई रिटर्न खाते का पासवर्ड बदल दिया गया है।

इसके बाद 12 जुलाई को एक अन्य ईमेल आया, जिसमें कहा गया कि उनका पासवर्ड बदला गया है। संदेह होने पर एडीएजी ग्रुप के प्रतिनिध ने संयुक्त पुलिस कमिश्नर हिमांशु राय के यहां शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें