फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्रा बैंक ने सस्ता किया एजुकेशन लोन

Thu, 06 Dec 2012 10:53 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सार्वजनिक क्षेत्र के आंध्रा बैंक ने चार से साढे़ सात लाख रुपये तक के एजुकेशन लोन पर ब्याज दर 14.25 प्रतिशत से घटाकर 13.25 प्रतिशत करने की घोषणा की है। बैंक की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक साढे़ सात लाख रुपये से अधिक के लोन पर ब्याज दर पहले के 13.25 प्रतिशत से घटाकर 12 प्रतिशत कर दी गयी है।
विज्ञापन


बैंक ने छात्राओं और मेधावी छात्रों के लिए शिक्षा ऋण की ब्याज दर में 0.5 प्रतिशत की अतिरिक्त रियायत देन की भी घोषणा की है। मेधावी छात्रों के लिए ब्याज दर में रियायत 10 वीं की परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक अर्जित करने की शर्त पर ही दी जाएगी। इसके अलावा स्नातक स्तर की परीक्षा में 80 प्रतिशत अंक अर्जित करने वाले छात्रों को स्नातकोत्तर शिक्षा के लिए भी ब्याज में 0.50 प्रतिशत की  रियायत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें