फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़गांव पर भी दिखेगा अमेरिका के शटडाउन का असर

Sat, 05 Oct 2013 02:23 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका में शटडाउन का असर साइबर सिटी के कारोबार पर भी पड़ेगा। यहां का गारमेंट एक्सपोर्ट, आईटी बीपीओ सेक्टर सीधे तौर पर प्रभावित होगा। कंपनियों को पहले के मुकाबले कम ऑर्डर मिलेंगे।
विज्ञापन

यूरोपीय देशों में होने वाली हरेक उठापटक से साइबर सिटी सीधे तौर पर प्रभावित होती है। वहां की हलचल का असर यहां पड़ता है। अगले तीन माह तक यह असर बने रहने से कारोबार चौपट हो सकता है।
इसमें सबसे अधिक प्रभाव आईटी बीपीओ सेक्टर पर पड़ेगा। यह सेक्टर अमेरिका सहित अन्य यूरोपीय देशों के लिए आउटसोर्सिंग की सेवाएं उपलब्ध कराता है।
गारमेंट एक्सपोर्ट पर होगा असरइसमें यहां करीब 450 से अधिक आईटी बीपीओ कंपनियां काम कर रही हैं। गुड़गांव में करीब चार से अधिक गारमेंट कंपनियां भी हैं। इसमें कपड़े तैयार किए जाते हैं। ये कंपनियां अधिकतर गारमेंट एक्सपोर्ट करती हैं।
विज्ञापन

अमेरिका की मंदी के बाद यहां ऑर्डर नहीं आएंगे। लोगों की खरीद की क्षमता कम हो जाएगी। यह शटडाउन लंबा चला तो आगामी वित्त वर्ष पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा।
गुड़गांव का औद्योगिक जगत इस शट डाउन को लेकर चिंतित नजर आ रहा है। माना जा रहा है कि इस शट डाउन से भारतीय रुपये में मजबूती आएगी। रुपया एक स्तर पर थम जाएगा।
विज्ञापन


इसका अधिक लंबा चौड़ा असर नहीं होगा। यह शट डाउन वहां की सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए किया है। निजी सेक्टर से ऑर्डर मिलने का अनुमान है।
- एसके आहूजा, महासचिव, गुड़गांव चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज

आईटी बीपीओ सेक्टर पर इसका असर जरूर होगा। वहां की गतिविधियां यहां भी अपना प्रभाव छोड़ती हैं। ऑर्डर नहीं आएंगे तो यहां कारोबार कैसे होगा।
- प्रदीप यादव, संचालक, आईटी बीपीओ इनबिल्ट एसोसिएशन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें