फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकन एयरलाइंस होगी विश्व की सबसे बड़ी एयरलाइन

Thu, 14 Feb 2013 11:29 PM IST
डलास (अमेरिका)/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकन एयरलाइंस और यूएस एयरवेज 11 अरब डॉलर में विलय समझौते पर सहमत हो गए हैं। इस विलय समझौते के बाद बनी नई संयुक्त कंपनी अमेरिकन एयरलाइंस होगी, जो दुनिया की सबसे बड़ी एयरलाइन बन जाएगी। हालांकि, नई कंपनी का संचालन यूएस एयरवेज के सीईओ डॉग पार्कर द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन


दोनों एयरलाइंस के बोर्ड ने सर्वसम्मति से बुधवार को इस समझौते को मंजूरी दे दी थी। करार की घोषणा कंपनियों की ओर से बृहस्पतिवार को की गई। इस विलय समझौते के बाद प्रमुख अमेरिकी एयरलाइंस की संख्या घटकर चार रह जाएगी। यह एयरलाइंस नई अमेरिकन, यूनाइटेड, डेल्टा और साउथवेस्ट हैं। कंपनियों का कहना है कि समझौते से सालाना करीब 1 अरब डॉलर से अधिक की बचत की जा सकेगी। समझौते की वार्ता अगस्त से जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें