ई-रिटेल स्टोर अमेजॉन डॉट इन ने लार्ज अप्लाइंसेज स्टोर ऑफर पेश किया है। इसके तहत ग्राहकों को कंपनी रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, एयर कंडिशनर और डिशवॉशर जैसे उत्पादों की खरीद पर फ्री इंस्टालेशन, प्रोडक्ट डेमो और एक्सटेंडेड वारंटी की सुविधा दी जा रही है। एक्सटेंडेट वारंटी के तहत ब्रांड वारंटी के बाद भी तय अवधि तक मेंटेनेंस और रिपेयर की सुविधा मिलेगी।
कंपनी ने ऑफर की जानकारी देते हुए बताया कि इसके तहत ग्राहक एलजी, सैमसंग, आईएफबी, पैनासोनिक, वोल्टास और गोदरेज जैसे ग्लोबल व घरेलू ब्रांडों के उत्पाद घर बैठे खरीद सकेंगे। ऑफर के तहत ग्राहक विवेक्स, शाहस और नेक्स्ट जैसे रिटेलरों के जरिए भी उत्पादों की खरीदारी कर सकेंगे। ऑफर के तहत ग्राहकों को इन उत्पादों पर मिलने वाली ब्रांउ वारंटी की अवधि से एक से लेकर दो साल तक ज्यादा की एक्सटेंडेड दी जा रही है।
अमेजॉन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट और कंट्री हेड अमित अग्रवाल ने बताया कि कंपनी ने यह ऑफर लोगों को त्योहारी व्यस्तताओं के बीच सुविधाजनक ढंग से खरीदारी करने की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पेश किया है। उन्होंने बताया कि उत्पादों की तस्वीरों, फीचरों और विस्तृत तकनीकी जानकारियों को देखकर ग्राहक अपनी जरूरत के मुताबिक उत्पाद का चुनाव बड़ी आसानी से कर सकते हैं।
ग्राहक बाइंग गाइड को देख कर भी इस बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा उनकी मदद के लिए हर समय फोन पर कस्टमर सर्विस की सुविधा उपलब्ध रहती है, जो जरूरत के मुताबिक सबसे बेहतर उत्पाद चुनने में उनकी मदद करती है।