फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में निवेश करना चाहता है चीन का अलीबाबा

Thu, 27 Nov 2014 11:16 AM IST
नई दिल्ली /ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चीन के सबसे धनी व्यक्ति और चीन की ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा डॉट कॉम के संस्थापक एवं कार्यकारी चेयरमैन जैक मा ने भारत में अधिक निवेश करने की इच्छा जाहिर की है।
विज्ञापन


भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण से प्रेरित मा मानते हैं कि वर्तमान समय चीन और भारत के बीच कारोबारी संबंध को और मजबूत बनाने के साथ उद्यमिता को विकसित करने का है।

औद्योगिक संगठन फिक्की द्वारा आयोजित झेहजियांग चीन-भारत बिजनेस सहभागिता के कार्यक्रम में मा ने कहा कि अलीबाबा भारत में कारोबार करने के लिए यहां के छोटे कारोबारियों पर ध्यान दे रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भारतीय ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए भारत को ध्यान में रखते हुए अलीबाबा के प्लेटफार्म को तैयार किया जा रहा है। मा ने कहा कि अगले कुछ साल में अलीबाबा भारतीय ग्राहकों के लिए अलग से प्लेटफार्म विकसित करेगी।

मा ने कहा कि अलीबाबा डॉट कॉम पर 40 हजार से अधिक चीनी उपभोक्ता भारतीय कारोबारियों के उत्पाद खरीद रहे हैं। उन्होंने बताया कि चीनी उपभोक्ता मुख्य रूप से भारत से मसाला और चॉकलेट खरीदते हैं। वहीं, भारतीय ग्राहक मुख्य रूप से चीनी विक्रेताओं से मोबाइल फोन की खरीदारी करते हैं।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में चीनी साइट पर और अधिक भारतीय उत्पाद की बिक्री होगी। मा ने कहा कि भारत युवाओं का राष्ट्र हैं, जो नई आशाओं और क्षमताओं से भरा है।

इंटरनेट के विस्तार के साथ दोनों देशों के बीच उद्यमिता विकसित करने का भरपूर अवसर है। उन्होंने कहा कि मैं एक शिक्षक था और इंटरनेट ने मेरी जिंदगी को बदल दिया। लगभग 20 अरब डॉलर के मालिक मा अलीबाबा डॉटकॉम शुरू करने से पहले अंग्रेजी पढ़ाते थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें