फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारती एयरटेल को 15 तिमाहियों के बाद हुआ लाभ

Wed, 29 Jan 2014 02:56 PM IST
नई दिल्ली/ एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार 15 तिमाहियों में घाटा उठाने के बाद टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल के हिस्से में आखिरकार बीती तिमाही तगड़ा मुनाफा आया है।
विज्ञापन


चालू वित्त वर्ष (2013-14) की तीसरी तिमाही (अक्तूबर-दिसंबर) में कंपनी का मुनाफा 115.1 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 610 करोड़ रुपये पर रहा।

पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी को 284 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। कंपनी की आय 13.3 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 21,939 करोड़ रुपये रही।

मोबाइल इंटरनेट से आय में 105.2 फीसदी का इजाफा हुआ और यह 1,736 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें