फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5जी के लिए एयरटेल ने चाइना मोबाइल से मिलाया हाथ

Thu, 05 Mar 2015 12:19 PM IST
बार्सिलोना/ एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी चाइना मोबाइल के साथ करार किया है। दोनों कंपनियों ने अगली पीढ़ी की 5जी सेवाओं के लिए उपकरण विकसित करने और उनकी खरीद के लिए हाथ मिलाया है। इसके लिए दोनों एक साझा कंपनी ग्लोबल टडी-एलटीई शुरू कर रहे हैं।
विज्ञापन


दोनों कंपनियों के बीच हुए इस करार पर चाइना मोबाइल की ओर से कंपनी के चेयरमैन शी गुओहुआ और भारती एयरटेल के संस्थापक और चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने हस्ताक्षर किए। मित्तल ने इस मौके पर कहा कि दुनिया भर में मोबाइल सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों की लगभग एक तिहाई आबादी भारत और चीन में बसती है। ऐसे में हम चाइना मोबाइल के साथ यह करार करके खुशी महसूस कर रहे हैं।

दोनों कंपनियों के बीच यह साझेदारी 4जी और उससे आगे की भावी दूरसंचार तकनीकों के विकास और इस्तेमाल के लिए एक साझा प्लेटफार्म उपलब्ध कराएगी। टीडी-एलटीई नाम से शुरू किए जा रहे साझा उपक्रम के तहत एयरटेल और चाइना मोबाइल 4जी, 4.5जी और 5जी टेलीकॉम तकनीक पर मिलकर काम करेंगे।
विज्ञापन


इसके तहत दोनों कंपनियां उपकरणों और सेवाओं के विकास, मानकीकरण और इसके लिए काराबारी परिवेश (इकोसिस्टम) तैयार करने का काम मिल-जुल कर करेंगी। साथ ही दोनों कंपनियां इसके लिए रणनीतियां बनाने उपकरणों की खरीद में भी सहयोग करेंगी। इनमें पोर्टेबल वाई-फाई, स्मार्ट फोन, डेटा कार्ड, राउटर, मोडेम, यूनिवर्सल सिम और एलटीई इक्विपमेंट शामिल होंगे। गौरतलब है कि एयरटेल इस समय एशिया और अफ्रीका के 20 देशों में दूरसंचार सेवाओं का संचालन कर रही है। ग्राहकों की संख्या के लिहाज से वह दुनिया में चौथी सबसे बड़ी कंपनी बन चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें