सस्ती विमानन सेवाएं मुहैया कराने वाले एयरलाइंस एयर एशिया इंडिया अगले दो माह में चंडीगढ के लिए उड़ानें शुरू करेगी। कंपनी के प्रमुख टोनी फर्नांडीज ने शुक्रवार को बताया कि उत्तर भारत में विस्तार के तहत उड़ानें शुरू की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि भारत में परिचालन के लिए एयर एशिया का दूसरा प्लेन अगले सप्ताह तक आए जाएगा और एक और प्लेन सितंबर तक आएगा। फर्नांडीज ने कहा कि हम भारत में छह प्लेन लगाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें दूसरी राज्य सरकारों से भी बेहतर रिस्पांस मिल रहा है।