फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहाद से अमेरिका जाने वालों के लिए खुशखबरी

Fri, 26 Sep 2014 08:51 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐतिहाद एयरवेज से अमेरिका जाने वाले भारतीय यात्रियों को अबुधाबी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ही अमेरिकी कस्टम एवं सीमा सुरक्षा (सीबीपी) की मिल रही प्री-क्लीयरेंस की सुविधा उनके सफर को काफी आसान बना रही है। इस सुविधा से भारतीय यात्री अमेरिकी हवाई अड्डों पर घरेलू यात्री की तरह पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


अबुधाबी हवाई अड्डे पर अमेरिकी कस्टम एवं सीमा सुरक्षा (सीबीपी) सुविधा जनवरी 2014 में शुरू हुई थी, जिसके बाद से अब तक भारत से 50,000 से अधिक यात्री इसका लाभ उठा चुके हैं। मध्य-पूर्व क्षेत्र में सीबीपी हवाई यात्रियों को मिलने वाली अपनी तरह की पहली सुविधा है। अबुधाबी एयरपोर्ट अमेरिका में प्रवेश की प्री-क्लीयरेंस सुविधा यात्रियों को उपलब्ध कराने वाला दुनिया के चुनिंदा हवाई अड्डों में से एक है।

ऐतिहाद एयरवेज की महाप्रबंधक नीरजा भाटिया का कहना है कि भारतीय यात्रियों के लिए अबुधाबी हवाई अड्डे पर इस साल की शुरुआत में प्रारंभ हुई अमेरिकी कस्टम एवं इमिग्रेशन प्री-क्लीयरेंस की सुविधा काफी लोकप्रिय हो चुकी है। अमेरिका की यात्रा अब यात्रियों के लिए काफी कम तनावपूर्ण रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें