फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एअर इंडिया इसी माह देगी जुलाई-अगस्त का वेतन

Wed, 26 Sep 2012 10:52 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों के बकाया जुलाई और अगस्त माह के वेतन का भुगतान एअर इंडिया इस महीने के आखिर तक कर देगी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के मुताबिक, एअर इंडिया सभी कर्मचारियों को जुलाई माह का वेतन 27 सितंबर तक दे देगी, जबकि गैर-लाइसेंस श्रेणी के कर्मचारियों को 29 सितंबर तक अगस्त का वेतन मिल जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा लाइसेंसधारी कर्मचारियों को मई के पीएलआई का भुगतान भी किया जाएगा। जुलाई और अगस्त के अटके वेतन का भुगतान करने के लिए एअर इंडिया को करीब 230 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ेंगे। बकाया भुगतान के मुद्दे पर नागरिक उड्डयन मंत्री अजित सिंह ने एअर इंडिया को सख्त निर्देश देते हुए समय पर भुगतान करने को कहा है।

गौरतलब है कि एअर इंडिया को 20 हजार करोड़ के घाटे और 43 हजार करोड़ के कर्ज से उबरने के लिए सरकारी मदद की जरूरत है, लेकिन यह मदद एअर इंडिया को कुछ शर्तों पर मिलेगी, जिनमें एअरलाइन की कार्य कुशलता बढ़ाना और वित्तीय व प्रशासनिक अनियमितताओं को दूर करना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें