फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया की एटीएफ आपूर्ति हो सकती है बाधित

Wed, 12 Nov 2014 09:16 AM IST
नई दिल्ली/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विमानन क्षेत्र की सरकारी कंपनी एयर इंडिया को हवाई जहाज के ईंधन (एटीएफ) की आपूर्ति बाधित हो सकती है। इंडियन ऑयल ने एयर इंडिया को संपूर्ण बकाये का भुगतान करने की नोटिस दी है। ऐसा नहीं करने पर एटीएफ की आपूर्ति रोक दी जाएगी।
विज्ञापन


सरकार ने हाल ही में एयर इंडिया को इक्विटी इंफ्यूजन के रूप में 3,833 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। इस राशि का उपयोग सरकार द्वारा गारंटिड ऋणों के भुगतान, बैंकों को भुगतान और वेंडरों के पेमेंट में होना था। इंडियन आयल का कहना है कि एयर इंडिया ने सरकार से मिली राशि में से सभी को तो भुगतान किया, जबकि उन्हें बकाये का भुगतान नहीं किया गया। हालांकि एयर इंडिया ने पहले इंडियन आयल को भुगतान की एक स्पष्ट योजना सौंपी थी ।

इंडियन ऑयल का इस समय एयर इंडिया पर 21,161 करोड़ रुपये का बकाया है, जिसमें 527 करोड़ रुपये तो सिर्फ ब्याज है। इंडियन ऑयल ने अपने नोटिस में कहा है कि यदि बकाये का भुगतान नहीं किया जाता है तो उसके पास एटीएफ की आपूर्ति रोकने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। इसके साथ ही कहा है कि अब यदि एयर इंडिया को एटीएफ लेना है तो आपूर्ति के साथ ही या तो बैंकर्स चेक से या फिर आरटीजीएस के माध्यम से तुरंत भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें