फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीज की बजाय जहाज खरीदने के पक्ष में एयर इंडिया

Mon, 20 Oct 2014 08:59 AM IST
नई दिल्ली/ एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्ज और वित्तीय संकट में फंसी सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया ऑर्डर किए गए 27 में से 15 ड्रीमलाइनर विमानों को हासिल करने को लेकर सेल एंड लीजबैक के विकल्प अपनाने के बजाय विमानों की पूर्ण रूपेण खरीद का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन


कंपनी ने यह प्रस्ताव वित्तीय संकट से खुद को बाहर निकालने की योजना के तहत यह प्रस्ताव दिया है। एयर इंडिया का मानना है कि इससे वह करीब 1,383 करोड़ से 1,844 करोड़ रुपये (22.5 करोड़ से 30 करोड़ डॉलर) बचा सकती है।

एयर इंडिया ने सेल व लीजबैक के बजाय विमानों की पूरी तरह से खरीद करने का प्रस्ताव सरकार के पास भेजा है। कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि प्रक्रिया को अपनाने से कंपनी को आगे चलकर इन विमानों की सेवा अवधि समाप्त होने के बाद इन्हें बेचने पर बेहतर कीमतें हासिल हो सकती हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक लीज बैक में विकानों का परमिट खत्म होने पर उसके लिए अच्छी कीमत नहीं हासिल हो पाती है और विमानों को कम कीमतों पर बेचना पड़ता है। गौरतलब है कि सेल एंड लीज बैक में कंपनी अपने जहाज को बेच कर इसे लंबी अवधि के लिए किराए पर लेकर संचालन करती है। इस तरह इस प्रणाली में जहाज कंपनी की नहीं रह जाता है, बल्कि वह केवल किराया देकर उसका इस्तेमाल करती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें