फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपया पहुंचा 9 महीने के टॉप पर

विज्ञापन
विज्ञापन
एग्जिट पोल में भाजपा की अगुवाई में एनडीए की सरकार बनने के अनुमान से शेयर बाजारों में आई जोरदार तेजी का असर रुपये के भाव पर भी पड़ा।
विज्ञापन


मुद्रा बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 37 पैसे की मजबूती के साथ नौ माह के शीर्ष स्तर 59.68 पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र यह 60.05 के स्तर पर था।

मुद्रा बाजार में रुपये में मजबूती के साथ 59.70 पर कारोबार शुरू हुआ। सत्र में यह 59.59 के उच्चतम स्तर तक गया।
विज्ञापन

अनुमानों पर ही सब कुछ हो रहा तय

आखिर में बीते सत्र की तुलना में 37 पैसे मजबूत होकर 59.68 पर बंद हुआ। बीते 25 अप्रैल के बाद से रुपये में यह सबसे बड़ी तेजी है। वहीं, इससे पहले 29 जुलाई 2013 को रुपया 59.41 पर रहा था।

वेरासिटी समूह के सीईओ प्रमित ब्रह्मभट्ट का कहना है कि एग्जिट पोल में भाजपा को भारी जीत के अनुमान से रुपये में सकारात्मक कारोबार हुआ और सत्र के दौरान इसमें आधा फीसदी से अधिक की तेजी आई।

निवेशकों का मानना है कि मोदी सरकार के आने से कारोबारी माहौल बेहतर होगा। वहीं, मुद्रा बाजार के कारोबारियों का कहना है कि न्यूयार्क बाजार में डॉलर के कमजोर पड़ने का भी रुपये पर सकारात्मक असर हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें