फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाश टैबलेट की कीमत 2,000 रुपये से भी होगी कम

Thu, 13 Dec 2012 12:43 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार की ओर से लांच किया गया आकाश टैबलेट जल्द ही 2,000 रुपये से भी कम कीमत में उपलब्ध होगा। इसमें सभी आधुनिक सुविधाएं भी मौजूद होंगी। यह दावा टेलीकॉम मंत्री कपिल सिब्बल ने बुधवार को टेलीकॉम इक्विपमेंट एंड सर्विस एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के कार्यक्रम में किया है।
विज्ञापन


सिब्बल के अनुसार आकाश की कीमत जल्द 49 डॉलर से घटकर 35 डॉलर (करीब 1,950 रुपये) पर आ जाएगी। इसमें आधुनिक टैबलेट की सभी सुविधाएं मौजूद होंगी। सिब्बल ने बताया कि टैबलेट के अगले वर्जन में स्काइप, इंटरनेट कनेक्शन के जरिए वॉयस कॉल आदि की सुविधाएं होंगी। वह 150 डॉलर की कीमत वाले टैबलेट की तरह ही काम करेगा।

सिब्बल ने कहा कि सरकार देश में 50 लाख आकाश टैबलेट के विनिर्माण के लिए कैबिनेट की मंजूरी लेने की प्रक्रिया में है। देश में बड़े पैमाने पर उत्पादन होने से लागत में कमी आएगी। टेलीकॉम मंत्री के अनुसार सरकार देश में इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण के लिए अनुसंधान और विकास (आरएंडडी) पर खासा जोर दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत हम एक रिसर्च एंड डेवलपमेंट फंड बनाने जा रहे हैं जिसमें सरकार भी भागीदारी करेगी। इसके जरिए भारत में ही चिप का निर्माण किया जा सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें