फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक को मिले अरबों रुपये का निवेश प्रस्ताव

Fri, 08 Jun 2012 12:00 PM IST
Market
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे ग्लोबल इनवेस्टर मीट (जीआईएम 2012) के पहले दिन गुरुवार को 600 वैश्विक तथा भारतीय कंपनियों ने कर्नाटक में 14 सेक्टरों में 5000 अरब रुपये मूल्य के निवेश के प्रस्ताव रखे। उद्योग मंत्री मुरुगेश निरानी ने संवाददाताओं से कहा कि करीब 600 कंपनियों ने हमारे उद्योग विभाग के साथ अगले पांच सालों में निवेश के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन


शुक्रवार को और कंपनियां हस्ताक्षर करेंगी, जिससे हम जीआईएम 2012 के लिए तय किए गए 6000 अरब रुपये के निवेश लक्ष्य को पार कर लेंगे। निवेश समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले प्रमुख कम्पनियों में शामिल हैं जीवीके समूह, टाटा समूह, सुजलॉन, मारिब इंफ्रास्ट्रक्चर, एम्बेसी समूह और राजेश एक्सपोर्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें