चीन के लोग स्विट्जरलैंड की घड़ियां पसंद करते हैं और इतना अधिक पसंद करते हैं कि पिछले वर्ष उन्होंने स्विट्जरलैंड में उत्पादित एक तिहाई घड़ियां खरीदीं। फेडरेशन ऑफ स्विस वाच इंडस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिक 2011 में हांगकांग और चीन के ग्राहकों ने स्विस घड़ियों पर 5.72 अरब स्विस फ्रैंक (5.90 अरब डॉलर) खर्च किए, स्विस घड़ियों के कुल निर्यात का 29.7 फीसदी है।
आलोच्य अवधि में चीन के बाजार में सबसे अधिक 48.7 फीसदी विकास हुआ। चीन के नागरिक महंगी घड़ियां पसंद करते हैं और 34 फीसदी लोगों ने निवेश और संग्रहनीय सामग्री के रूप में ये घड़ियां खरीदी।